सरकारी अस्पताल के सामने घरों में पहुंच रहा बदबूदार दूषित पानी, चार दिन बाद भी नहीं जागा जलकल विभाग*

Blog

 

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। नगर के मोहल्ला भवानी राम, देवनगर चौराहा स्थित सरकारी अस्पताल के सामने स्थित घरो मे नलों के माध्यम से गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे मोहल्लेवासी चिंतित और परेशान हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंभीर समस्या की शिकायत चार दिन पहले जलकल विभाग से की गई थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के चलते अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका है। मजबूरी में लोग दूषित पानी का उपयोग करने को विवश हैं।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में हैजा, डायरिया तथा अन्य जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जांच कराकर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

समस्या को लेकर संजय पटसारिया, विजय, अजय, मदरेश उदैनिया, अंजनी शुक्ला, राधा लोहपीटा, माजिद,दुलारे, राम गोविंद सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *