मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरूद्ध लगातार कडी कार्यवाही एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर सीतामऊ पुलिस का छापा

Blog

सीतामऊ/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–पुलिस मुख्यालय के द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं सिंथेटिक ड्रग्स को पकडने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके क्रम मे मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के द्वारा सभी थाना प्रभारियो को कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देश के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम स्नेही मीश्रा, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश प्रजापति के द्वारा एक विशेष टीम थाना सीतामऊ पर गठित की गयी थी। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.2026-01.08.2026 की दरमियानी रात को मुखबिर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए घटना स्थल दिलीप गायरी का खेत पर बना टीन शेड मानपुरा – बडावदी रोड पर पानी की टंकी के पास ग्राम मानपुरा थाना सीतामऊ पर दबिश दी गयी जो मौके से आरोपी दिलीप पिता भेरूलाल गायरी, गोविन्द पिता भेरूलाल गायरी निवासीगण मानपुरा थाना सीतामऊ एवं पिंटू सिंह सिसौदिया निवासी बजरंगगढ राजस्थान के द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया पुलिस के द्वारा भी अपने बचाव मे एवं आरोपियो को पकडने के उद्देश्य से फायर किये गये किंतु आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये आरोपी दिलीप एवं गोविन्द के कब्जे की टीन शेड से 110 ग्राम एमडी, एमडी बनाने का केमिकल (एमडीसी, एचसीएल, ब्रोमो एवं उपकरण (ड्रम, ड्रायर, इलेक्ट्रोनिक तोल काटा, गैस भट्टी, वायर, प्लास्टिक की खाली बालटिया व डिब्बे, स्टील का तपेला एवं नीले ड्रम जिनके ढक्कन पर इलेक्ट्रोनिक मोटर फिट है) एवं विना नंबर की महिन्द्रा स्कार्पियो एन कार एवं अन्य उपकरण मौके से जप्त किया गया एवं आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्र. 414/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट 109, 132 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। जप्त शुदा सामग्री

110 ग्राम एमडी ड्रग्स,एक बिना नम्बर की स्कार्पियो एन कार, चार नीले रंग की मिल्क केन मे एमडीसी केमिकल 208 किलोग्राम, 02 ओरेंज रंग की एवं 02 नीले रंग मिल्क केन मे 117 किलो 800 ग्राम केमिकल,
02 सफेद पारदर्शी थेलियो मे रखा क्रिस्टल नुमा 01 किलो 800 ग्राम, एक इलेक्ट्रोनिक तोल काटा,
एक गैस भट्टी चुल्हा, एक इलेक्ट्रिक हीटगन (ड्रायर),
दो नीले ट्रम जिन पर छाछ बनाने की मशीन लगी हुई है,
10 प्लास्टिक की बालटिया, 05 प्लास्टिक के जग, 31 स्टील की थाली, एक स्टील का बडा भगोना, टिशू रोल पेपर एवं अल्ट्राटेक के पीले रंग के टेप एवं अन्य उपकरण।
फरार आरोपीगण दिलीप पिता भेरूलाल गायरी निवासी ग्राम मानपुरा थाना सीतामऊ,गोविन्द पिता भेरूलाल गायरी निवासी ग्राम मानपुरा थाना सीतामऊ व पिंटु सिंह सिसौदिया निवासी बजरंगगढ राजस्थान।
सराहनीय योगदान कार्यवाही मे थाना सीतामऊ के निरी कमलेश प्रजापति, निरी. अनिल रघुवंशी, उनि. कुलदीप राठौर, उनि. कपिल सौराष्ट्रीय, उनि. विनय बुंदेला, उनि. विकास गहलोद एवं सायबर सेल की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *