अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा । सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा विकास खण्ड महुआ एवं बड़ोखर खुर्द के अंतर्गत लगभग ₹4.30 करोड़ की विभिन्न जनकल्याणकारी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विकास खण्ड महुआ के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड बांदा द्वारा निर्मित होने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹1.94 करोड़ है, जिससे क्षेत्र में ठहरने एवं सार्वजनिक उपयोग की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके उपरांत ग्राम पंचायत भरखरी स्थित कबीर आश्रम में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। लगभग ₹1.05 करोड़ की लागत से पर्यटन हॉल, सीसी रोड, भव्य प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। इसी क्रम में मा0 विधायक जी ने बुंदेलखंड विकास निधि से स्वीकृत ग्राम भरखरी के सामुदायिक भवन/बारात घर का भी शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग ₹40 लाख है। यह भवन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा सिद्ध होगा। लोकार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत मा0 विधायक जी ने ग्राम अरबई में लगभग ₹29 लाख की लागत से निर्मित तीन सीसी सड़कों तथा लगभग ₹19 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का लोकार्पण किया। वहीं विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द ग्राम कतरावल में लगभग ₹25 लाख की लागत से निर्मित दो सीसी सड़कों एवं लगभग ₹13 लाख की लागत से निर्मित बारात घर का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सड़क, सामुदायिक भवन, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि बांदा सदर विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष महुआ श्री प्रेमस्वरूप द्विवेदी जी, बड़ोखर ब्लॉक प्रमुख श्री स्वर्ण सिंह सोनू जी, ग्राम प्रधान श्री बेटालाल श्रीवास जी, जिला पंचायत सदस्य श्री धीरज राजपूत जी, श्री छोटेलाल तिवारी जी, श्री बी.के. सिंह जी, खंड विकास अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह जी, श्री बाला त्रिवेदी जी, श्री पुष्कर द्विवेदी जी, प्रधान कतरावल श्री राजू सिंह जी, प्रधान अरबई श्री धनंजय सिंह जी, प्रधान भरखरी श्री गणेश ंिसंह जी, श्री बिल्लू शुक्ला जी, श्री लाला तिवारी जी, ग्रामीण प्रतिनिधि श्री शैलेन्द्र सिंह श्शैलूश् जी, श्री हरिओम शर्मा जी, श्री पुनीत तिवारी जी, मण्डल महामंत्री अमर मणि तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा, गनेश राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
