विशाल खण्ड 1, गोमतीनगर में विशाल भण्डारा आयोजित

Blog

  निज संवाददाता

 

लखनऊ – हर वर्ष की भांति ही विशाल खंड 1 समिति द्वारा तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | हनुमान जी की पूजा व आरती के पश्चात् भंडारा प्रारम्भ हो गया। इस दौरान मौसम की भीषण गर्मी से त्रस्त बहुसंख्य राहगीर ताजी करारी पूड़ी व कद्दू की स्वादिष्ट सब्ज़ी के प्रसाद के साथ शीतल व मृदु जल का पान करके पूर्ण रूप से संतुष्ट नजर आये। इस अवसर पर प्रतिष्ठित समाजसेवी व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा अपनी पत्नी रेखा शर्मा व जे. पी. नेगी के साथ पधारे व समिति के आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों में प्रमुख आशा मौर्या, उषा शर्मा, वीणा भटनागर कृष्णा तिवारी, सतीश शर्मा, श्रीप्रकाश तिवारी, वंशराज मौर्या, अजय भटनागर , रिंकी श्रीवास्तव व सोनाली केसरवानी थे जिन्होंने तन-मन-धन से इस धार्मिक व सामाजिक कार्य मेँ सहयोग किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *