विकास खंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत देववाडवी में जन समस्या निवारण शिविर आज* 

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

मोहला । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 20 मई को जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत देववाडवी में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा।देववाडवी क्लस्टर में देववाडवी, अरजकुंड, भर्रीटोला, कौड़ीकसा, देवरसुर, मुरेठीटोला, तारमटोला, नीचेकोहड़ा, कुदुरघोड़ा, दोडके इस तरह 10 ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *