मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद सीतामऊ द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण संपन्न

Blog

 

सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–
सीतामऊ/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)-     मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत सीतामऊ सभागृह में संपन्न हुआ। जिसमें   मुख्यअतिथि जनपद पंचायत सीतामऊ के उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान कोटडामाता ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का काम मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशिक्षण देते हुए मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक तृप्ति वैरागी ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों को मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भागीदारी निभाना है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम लगाना है और प्रत्येक सेक्टर में 500 पौधे लगाकर उन्हें वायुदूत अप्प पर उपलोड कर संरक्षित करना है। हरियाली यात्रा के माध्यम से नवांकुर सखियों बहनों को भी पर्यावरण संरक्षण में अहम भागीदारी निभाना है। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडमलजी वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण को लेकर बोरी बधान करने वालो की सूची उपलब्ध कराये। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
बैठक में विकासखंड समन्वयक नारायणसिंह निनामा द्वारा प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते जनअभियान परिषद के आगामी कार्यों के बारे में बताया । प्रशिक्षण मे परामर्शदाता हरिओम गंधर्व ने बताया की समिति के दस्तावेज मे पांच रजिस्टर के साथ खर्च मे पारदर्शिता होनी चाहिए। इसके साथ ही गांव के संसाधनों की सूची और विषय विशेषज्ञ के नाम के नाम के साथ ही मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठक स्टूडेंट के नाम भी हमारे पास होने चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन नवांकूर संस्था प्रतिनिधि कवि रजनीश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में नवांकूर संस्था के दिलीप भटनागर,साक्षी सोनी, अशोक दमामी, कैलाश,परामर्शदाता हेमंत गोड़,सत्यनारायण, चरण,दशरथ नायक, राजमल प्रजापत ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के सभी पदाधिकारी सीएम इंटर्न एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *