म०प्र० के बीहरपुरवा अंतर्गत नयापुरवा में बड़ा हादसा कुंये की खुदाई कर रहे 5 मजदूर जिंदा दफन–

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार

करतल–म०प्र० के पन्ना जिले के कोतवाली अजयगढ़ की बीरा चौकी अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नया पुरवा निवासी बिन्नू अहिरवार के खेत में विगत 10 दिनों पूर्व से शासन द्वारा कुंये की खुदाई करने में कार्यरत 7 मजदूरों में मिट्टी धंसने से 5 मजदूर जिंदा दफन हो गये जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद दो मजदूर मृत अवस्था में निकाले गये तीन मजदूरों का रेस्क्यू जारी!

 

मामला उ०प्र०के कस्बा करतल की सीमा से सटे जिला पन्ना म०प्र० के कोतवाली अजयगढ़ की बीरा चौकी अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नया पुरवा का है यहाँ पर विगत दस दिनों से शासन द्वारा सहायतार्थ दैनिक मजदूरी पर कुंये की खुदाई कर रहे सात मजदूरों में आज प्रातःकाल समय लगभग 11:00 बजे उन सात मजदूरों में से दो मजदूर जैसे ही पानी पीने के लिये ऊपर आये उसी दौरान कुंये की मिट्टी भुसभुसी होने के कारण अचानक भरभरा कर कुंये में ही समा गयी जिससेे कुंये के अंदर काम कर रहे पांच मजदूर चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव, चुनवाद पाल तथा एक अज्ञात सभी मिट्टी में दब गये घटना होते ही हड़कंप मच गया परिजनों एवं स्थानीय रहवासियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली सभी लोग मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाने का काम किया जिसमें राजकुमार सहित दो मजदूरों को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया गया जबकि बाकी तीन मजदूरों के निकालने हेतु जद्दोजहद जारी है मृतक राजकुमार के पुत्र राकेश यादव ने बताया की इसमें से चार मजदूर एक ही परिवार के हैं आज मेरी जगह मेरे पिता काम पर गये थे जिनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया! इस भीषण हृदयविदारक घटना से समूचे परिवारों में कोहराम मचा हुआ है लोग प्रशासन की इस असुरक्षित कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं! जबकि परिवार के सदस्यों के असमय काल के गाल में समा जाने से परिजनों में चीख पुकार मची हुयी है तथा प्रशासनिक अमला अग्रिम कार्यवाही में जुटा हुआ है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *