ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जालौन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी के माल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली जालौन पुलिस टीम ने 4 जून 2026 को रात्रि 12:35 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे धनौरा कला मार्ग के पुल के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में इमाम हुसैन उर्फ इमाम मंसूरी पुत्र स्वर्गीय मुस्तफा, जितेन्द्र पाल पुत्र स्वर्गीय जगत पाल तथा रामतोष पांचाल पुत्र लालाराम पांचाल, निवासी ग्राम चुर्खी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थाना जालौन पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 113/2026 से संबंधित हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UP92AB7507 के अलावा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP92AE4934 तथा एक अन्य चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। इसके साथ ही एक अवैध 315 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई में कोतवाल हरिशंकर चंद्र, चौकी प्रभारी आलोक एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
