*लहचूरा गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, बजबजा रहीं नालियां और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर*

 बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम लहचूरा में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। गांव की नालियां लंबे समय से गंदगी से बजबजा रही हैं, जबकि जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में गंदगी का अंबार लगा होने से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
ग्रामीणों राकेश कुमार, आदित्य सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामकिशोर, रामकेश पांचाल आदि ने बताया कि नियमित साफ-सफाई न होने के कारण नालियां चोक हो गई हैं और उनमें गंदा पानी भरा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में अभियान चलाकर नालियों की सफाई कराने तथा कूड़े के ढेर हटवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सफाई कर्मचारी देवेन्द्र कुमार की है, लेकिन व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *