रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी
करतल– आज श्रीगणेश चतुर्थी के महापर्व पर खैरा परिवार के सौजन्य से कस्बे में विराजमान श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम किया गया जिसमें बैण्डबाजे के साथ डी० जे० में बज रहे भक्तिरस से सराबोर गीतों की धुनों में थिरकती महिलाओं एवं झांकी में शामिल भक्तों द्वारा अबीर ,गुलाल के साथ गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजते जयकारों के बीच बड़े ही धूमधाम के साथ समूचे कस्बे में भव्य झांकी निकाली गयी! अंततः सभी भक्तों ने श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन ग्राम रेहुंची के नजदीक बह रही रंज नदी पहुंचकर वैदिक रीतिरिवाज एवं वैदिक मंत्रों के बीच नम आँखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर नदी की बीच जलधारा में पहुंचकर विसर्जित किया ! इस कार्यक्रम के दौरान समूचे कस्बे के साथ साथ रास्ते में पड़ने वाले सभी गांवों के भक्तों ने भगवान् गणपति के भव्य दर्शन कर श्रद्धापूर्वक फूलमालायें अर्पित कर उनकी आरती उतारी!