रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
गाजियाबाद, मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजियाबाद मे महिलाओ की सुरक्षा और उनमे आत्मविश्वास की भावना विकसित करने के लिये वाक फार एंपावरमेंट का आयोजन किया गया जिसमे जनपद की महिलाओ ने और पुलिस स्टाफ की महिलाओ ने हिस्सेदारी की साथ ही हाथों 1076,1098,1090,1076,112,108 नम्बरो की लिखी तख्तियो को लेकर महिला शक्ति को जागरूक किया! इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नरेट गाजियाबाद केशव कुमार चौधरी ने पत्रकारो को बताया कि शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के तहत ये आयोजन किया गया जिससे महिलाओ को जागरूक किया गया उनमे आत्मविश्वास की भावना बढे , आवश्यकता पडने पर जो नम्बर तख्तियो मे लिखे गये है उनका सदुपयोग करे!
