NST स्कूल के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल

Blog

 

    राघवेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

 

उरई (जालौन)। जनपद जालौन के हरदोई राजा मार्ग पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को NST स्कूल के पास एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटया निवासी गोविन्द दीक्षित (उम्र लगभग 38 वर्ष) हादसे में बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हरदोई राजा मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। खासकर स्कूल के आसपास स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और पुलिस निगरानी की कमी के कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
फिलहाल घायल का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।ß

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *