बांदा में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी का महासंग्राम शुरू, रोमांच से गूंज उठा मैदान

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।     जनपद बांदा के खेल इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया, जब 52वीं सीनियर पुरुष राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप (ज़ोन–बी) का भव्य शुभारंभ भागवत प्रसाद मेमोरियल अकैडमी, श्रीनाथ विहार,चिल्ला रोड, बांदा में किया गया। यह प्रतियोगिता 13 से 14 दिसम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसपी श्री कृष्णकांत त्रिपाठी जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर इंटरनेशनल कोच अर्जुन सिंह यूपी पुलिस,सत्येंद्र सिंह जोन प्रभारी,रमेश शर्मा,अजय शर्मा,रामेन्द्र शर्मा,वसीफ ज़मा,सादिक ज़मा, गिरधारीलाल कुशवाहा,ओम नारायण त्रिपाठी(विदित),प्रवक्ता सबीहा रहमानी,श्रीमती संध्या कुशवाहा, बबलू जे डी,शिवकुमार गुप्ता,मनु बंसल,रिजवान अली, प्रवक्ता पीयूष मिश्रा,ज्ञानचंद शुक्ला,दिलीप सिंह,विजय पाल यादव, शिवबाबू,अबरार फ़ारूक़ी,राजन चंदेल, शाहिद अन्ना,सहित कबड्डी जगत के अनेक विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि बांदा में पहली बार इस स्तर की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है।
*इस चैंपियनशिप की खास बात यह रही कि इसमें यूपी प्रो कबड्डी के रवि भाटी,कुणाल भाटी,रचित यादव, यूमुंबा,,बंगाल वारियर्स टीम खिलाड़ी सहित यूपी प्रो कबड्डी खिलाड़ियों ने अलग-अलग जनपद की टीमों से प्रतिभाग किया*
मैदान में जैसे ही मुकाबले शुरू हुए,रेड, सुपर टैकल और ऑल–आउट के रोमांचक दृश्य देखने को मिले। दर्शकों की तालियों और नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता गया और दर्शकों में कबड्डी देखने का उत्साह चरम पर नजर आया।

विशेष बात यह रही कि सीनियर खिलाड़ी दिलीप,राम मिलन, शब्बीर और आरिफ जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के चेहरों पर साफ झलक रहा था कि अपने ही गृह जनपद बांदा में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप खेलते देखना उनके लिए भावनात्मक और गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों ने कहा कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और बांदा को कबड्डी के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

आयोजन समिति अध्यक्ष अंकित कुशवाहा,सचिव कमल यादव कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना ने सभी उपस्थित जनों स्वागत सम्मान किया और जानकारी देते हुए बताया कि
आज का पहला मैच बांदा कानपुर के मध्य खेला गया जिसमें बांदा विजई रहा,दूसरा बुलंदशहर झांसी, झांसी विजई रहा,तीसरा बागपत,उन्नाव जिसमें बागपत विजई रहा, चौथ उत्तर प्रदेश पुलिस, बांदा के मध्य खेला गया
जिसमें यूपी पुलिस विजई रही,मेरठ हापुड़ में मेरठविजई रही,गौतम बुध नगर बुलंदशहर में गौतम बुद्ध नगर विदाई रही गाजियाबाद बागपत में गाज़ियाबाद भी दे रही यूपी पुलिस कानपुर नगर में यूपी पुलिस विजई रही मेरठ महोबा में मेरठ विजई रही गौतम बुध नगर, झांसी में गौतम बुद्ध नगर विजय रही बाकी के मैच कल सुबह प्रातः 9:00 बजे से चालू होंगे।
इस प्रतियोगिता में ज़ोन–बी की 13 टीमें, जिनमें यूपी पुलिस सहित विभिन्न जनपदों की टीमें शामिल हैं, भाग ले रही हैं। 250 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा हैं।
कुल मिलाकर, उद्घाटन दिवस पर ही यह साफ हो गया कि बांदा की धरती पर कबड्डी का नया युग शुरू हो चुका है, और आने वाले दो दिन दर्शकों को रोमांच, संघर्ष और जुनून से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *