**पुत्री अनवी साहू के जन्मदिवस पर सेवा का अनूठा उदाहरण,* _जजी चौराहे पर हुआ शीतल पेयजल एवं छबील वितरण*_

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संदेश देते हुए एस.डी. सेवा संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने अपनी पुत्री अनवी साहू के जन्मदिवस को सेवा और परोपकार के रूप में मनाया। जजी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटने के साथ शीतल पेयजल एवं छबील वितरण किया गया।

विशेष बात यह रही कि जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी स्वयं कार्यक्रम में पहुंचे और पुत्री अनवी साहू को आशीर्वाद प्रदान कर परिवार के इस सेवा भाव की सराहना की। जिलाधिकारी के निर्देशन में संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर के 41वें दिन आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राहगीरों को केक, शीतल जल, बिस्किट, पेठा, केला सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। लगभग चार हजार राहगीरों ने इस सेवा कार्य का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक   मायाशंकर यादव, श्रीमती संतोष मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुनील सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राजेश राज गुप्ता, नीलम गुप्ता, एडीएम स्टेनो शाकिर अली, महेश प्रजापति, मनोरमा सिंह, कल्पना सिंह, नीतू,    नीलम साहू, कमलेश साहू, सुमन साहू, अनुज साहू, ललित यादव, राजकुमार, नैनशी यादव,   विकास गुप्ता सहित   अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

सभी ने समाजसेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाते हुए राहगीरों को छबील एवं शीतल पेयजल वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजहित और जनसेवा से जोड़ना निश्चित रूप से प्रेरणादायी पहल है, जिससे समाज में सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *