लोक अदालत में कुल 1,23,708 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 17,58,61,618/- अर्थदण्ड वसूल किया गया।*

 अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा, दिनांक 12-09-2026। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा श्री सौरव सिंह के अनुसार आज दिनांक 12-09-2026 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाह्य न्यायालय अतर्रा / वयेरु / नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीया जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उ‌द्घाटन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1,23,708 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 17,58,61,618/- अर्थदण्ड वसूल किया गया।

श्रीमती अल्पना-जनपद न्यायाधीश, बांदा द्वारा सिविल व क्रिमिनल के 4 वाद निस्तारित करते हुये रु० 500/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सुनील कुमार यादव-पीठासीन अधिकारी-मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 71 वाद निस्तारित करते हुए रु0 3,92,42,000/- बीमा कम्पनियों से पीड़ित पक्षों को दिलाया_गया।

श्रीमान प्रवीण कुमार सिंह-प्रथम अपर जिला जज, बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित करते हुए रु० 500/-अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। डा० विकास श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित किया गया। श्री गगन कुमार भारती-अपर जिला जज (डी.ए.ए.) बांदा द्वारा कुल 06 वाद निस्तारित किया गया। श्री संजय कुमार सिंह-विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) बांदा द्वारा कुल 167 वाद निस्तारित करते हुए रु0 2418086/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया साथ ही विद्युत के 9882 वाद प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित कर रु0 7,25,94,378 /- रुपया दूसला गया। श्री श्रीपाल सिंह-अपर जिला जज (त्वरित) बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित करते हुए रु० 1000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती ज्योत्सना यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा 242 चालानो के वाद निस्तारित करते हुये मु0 200000/-अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री अंशुमाली पाण्डेय, सिविल जज (सी०डि०) द्वारा कुल 11 वाद निस्तारित किये गये जिसमें से उत्तराधिकार के 04 वाद निस्तारित करते हुए रुपया 4247408/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्रीमती सौम्या गिरी-प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 101 वाद निस्तारित करते हुए रु० 438240/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री प्रफुल्ल कुमार चौधरी-अपर सिविल जज (सी.डि) द्वारा 25 वाद निस्तारित कर 4100/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती प्रियन्का -द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित करते हुए 100/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती अर्पिता सिंह-सिविल जज (सी.डि./ त्वरित) द्वारा 50 वाद निस्तारित करते हुए 4900/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री दिव्यकान्त सिंह राठौर-अपर सी० जे०एम० रेलवे बांदा द्वारा सर्वाधिक 564 वाद निस्तारित करते हुये मु० 490410/- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। सुश्री आयुशी पाण्डेय-सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा उत्तराधिकार के 11 वाद निस्तारित करते हुए मु० 828876/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्री तुषार जयसवाल-सिविल जज (जू०डि०) बबेरु द्वारा 193 वाद निस्तारित करते हुए रु0 3660/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया तथा चेक बाउंस के 02 वाद निस्तारित कर रु0 267000/- पीड़ित पक्ष को दिलाया गया। श्री शिवशक्ति हर्ष वर्धन-अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा कुल 08 वाद निस्तारित किये गये एवं 10000/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री पवन सिंह तोमर, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०/एफ०टी०सी०-1) द्वारा 08 वाद एन.आई. एक्ट के व 22 अन्य वाद निस्तारित किये गये जिसमें से चेक बाउंस वादों में पीड़ित पक्ष को 4594000/- रुपया दिलाया गया एवं 1105600/-रुपया अर्थदण्ड वसूला गया। श्री सुधांशु दास, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०/एफ०टी०सी०) बांदा द्वारा 35 वाद निस्तारित करते हुये 3062398/- एन०आई० एक्ट प्रतिकर की धनराशि दिलायी गयी। श्री मुनि कुमार, सिविल जज जू०डि०- अतर्रा द्वारा 40 वाद निस्तारित कर मु० 141750/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधिकारी नरैनी द्वारा 113 वाद निस्तारित कर मु० 19220/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सत्यवीर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बांदा द्वारा लघु वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित कुल 09 वाद निस्तारित करते हुये मु0 697481/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।

श्री विवेक कुमार गुप्ता, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, बांदा द्वारा कुल 06 वाद निस्तारित किये गये तथा पीडिए सक्षों को 15000/- रुपया दिलाया गया। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 81570 वाद निस्तारित किये गये। उपभोक्ता फोरम व अन्य विभाग द्वारा कुल 216 वाद निस्तारित किये गये। आर०टी०ओ० बांदा द्वारा कुल 16802 वाद निस्तारित किये गये। पुलिस विभाग द्वारा कुल 12640 वाद निस्तारित किये गये।

बैंक द्वारा कुल 936 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 99500000/-रुपये कर्जदारों से वसूल किये गये तथा बी०एस०एन०एल० द्वारा 11 वाद निस्तारित करते हुए मु० रु० 10874/- वसूला गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, श्री विमल कुमार सिंह-अध्यक्ष व श्री राजेश त्रिपाठी महासचिव, जिला अधिवक्ता संघ के साथ श्री रवि शंकर, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक तथा श्री रामनरेश यादव, श्री राशिद अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण द्वारा सजीव पौधा व स्मृति चिन्ह भेटकर माननीय जिला जज महोदय व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही जनपद न्यायालय परिसर में जिला पूर्ति अधिकारी-बांदा, जिला कारागार-बांदा एवं अन्य विभागों द्वारा अपनी-अपनी परियोजनाओं के सम्बंध में लगाये गये स्ऑल लगाये गयें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *