सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
उरई। उप कृषि निदेशक एस०के० उत्तम ने समस्त उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को बताया कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती योजनान्तर्गत मेला/गोष्ठी आयोजन तथा प्राकृतिक खेती उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता संगोष्ठी कराया जाना निर्धारित किया गया है। जिससे किसानों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जा सके। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय मेला/गोष्ठी का आयोजन तथा प्रकृतिक खेती के उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता सगोष्ठी में अधिक से अधिक कृषकों की भागीदारी हेतु उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी उत्तरदायी होगें। उपरोक्त कार्यक्रम में विकासखण्ड के अंतर्गत सभी गाँवो के किसानों, कृषि, कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, सहकारिता विभाग, सिचाई विभाग, एग्रो आदि विभागों के अधिकारियों/कर्मचारी एंव कृषि विज्ञानिक भाग लेगें। विकास खण्ड स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती योजनान्तर्गत मेला / गोष्ठी का आयोजन तथा प्राकृतिक खेती में उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता सगोष्ठी में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों माननीय विधायक, मा० विधान परिषद सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाये तथा उदघाटन कराया जायें। विकास खण्ड स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती योजनान्तर्गत मेला/गोष्ठी का आयोजन तथा प्राकृतिक खेती में उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता सगोष्ठी में कृषि, कृषि रक्षा अनुभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, रेशम विभाग, सहकारिता विभाग, सिचाई विभाग, एग्रो आदि विभागों के अधिक से अधिक स्टाल लगाये जायें। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय मेला/गोष्ठी का आयोजन तथा प्राकृतिक खेती में उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता सगोष्ठी के आयोजन का प्रचार-प्रसार क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से किया जायें एवं विकास खण्ड स्तर पर कृषि मेलो/गोष्ठी के आयेजन की तिथि चस्पा की जायें। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय मेला/गोष्ठी का आयोजन तथा प्रकृतिक खेती में उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता सगोष्ठी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकरी निःशुक्ल पशु परीक्षण शिविर के माध्यम से कृषको को जानकारी दी जायें।
विकास खण्ड स्तरीय गौ आधारित प्राकृतिक खेती के मेला/गोष्ठी आयोजन हेतु निम्न तिथियां निर्धारित की जाती है। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड कोंच व नदीगांव आयोजन दिनांक 10.02.2026, विकास खण्ड जालौन आयोजन दिनांक 11.02.2026, विकास खण्ड कुठौंद व डकोर आयोजन दिनांक 12.02.2026, विकास खण्ड माधौगढ़ व रामपुरा आयोजन दिनांक 13.02.2026, विकास खण्ड महेवा व कदौरा आयोजन दिनांक 16.02.2026 आयोजन स्थल कृषि विज्ञान केन्द्र रूरा मल्लू(जालौन) में किया जाएगा।
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय मेला/गोष्ठी का आयोजन तथा प्राकृतिक खेती के उत्पादों के विपणन हेतु क्रेता विक्रेता संगोष्ठी के आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं सम्बन्धित उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी गोष्ठी/मेले के आयोजन के उपरांत किसानों की समस्याओं को संकलित कर विवरण एवं कार्यवृत्त कार्यालय उप कृषि निदेशक जालौन स्थान उरई को उपलब्ध कराएंगे।
