मिझौना गांव में महिला की मौत से हड़कंप, CHC जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

( राघवेंद्र शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट ) उरई। जालौन। माधौगढ़ थाना क्षेत्र की बंगरा चौकी अंतर्गत ग्राम मिझौना में एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को पहले बंगरा में उपचार दिलाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जालौन लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि महिला अपने दो बच्चों के साथ मिझौना गांव में रह रही थी, जबकि उसका पति राजस्थान में होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मामले को लेकर पूछताछ के दौरान पति की मौजूदगी और घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग बातें सामने आने की चर्चा है।
महिला की अचानक मौत के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।
सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *