परिवार परामर्श टीम के प्रयास से 7 परिवार टूटने से बचे, आपसी समझौते से फिर जुड़ी रिश्तों की डोर

Blog

 

अनिल कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट

 

उरई, जालौन : महिला परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा लगातार ऐसे परिवारों के मामलों की सुनवाई की जा रही है, जो वैचारिक मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर पहुंच चुके थे। केन्द्र में पहुंचे पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों को गंभीरता से सुनते हुए महिला पुलिस अधिकारियों एवं नामित सदस्यों की टीम द्वारा काउंसलिंग की गई। इस दौरान दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक समझाया गया और आपसी संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

 

परामर्श टीम के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल 07 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया, जिससे ये परिवार बिखरने से बच गए। काउंसलिंग के दौरान दंपत्तियों को रिश्तों की अहमियत समझाई गई तथा उन्हें आपसी सम्मान, विश्वास और सहयोग की भावना के साथ जीवन व्यतीत करने की सलाह दी गई।

 

दोनों पक्षों ने भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद या लड़ाई-झगड़े से दूर रहने का संकल्प लिया और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए खुशहाल जीवन जीने की बात कही। परामर्श केन्द्र द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी समस्या का समाधान बातचीत और समझदारी से निकाला जा सकता है, जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रह सके।

 

महिला परिवार परामर्श केन्द्र की इस पहल से न केवल परिवारों को टूटने से बचाया जा रहा है, बल्कि समाज में पारिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *