भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने राहगीरों को बांटा शीतल जल एवं फलाहार* 

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा। भीषण गर्मी और नौतपा के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी महोदय बांदा अमित आसेरी जी की प्रेरणा से समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए जजी चौराहे पर समाजसेवी एवं भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित श्री रामविलास गुप्ता जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ओमर वैश्य समाज एवं जय मोटर्स (TVS) टीवीएस एजेंसी की ओर से राहगीरों के लिए शीतल जल एवं फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान रिक्शा चालकों, मजदूरों, राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी, शरबत, पेठा, बिस्कुट और केले वितरित किए गए। चिलचिलाती धूप में लोगों ने रुककर राहत महसूस की और इस सामाजिक पहल की सराहना की।

 

इस अवसर पर एडीएम न्यायिक श्री माया शंकर यादव, उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य सराहनीय है। गर्मी रहने तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जजी चौराहे पर शीतल जल एवं मौसमी फल वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम स्वर्गीय अशुतोष ओमर की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिसमें जय मोटर्स (TVS) के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाजसेवी श्री रामविलास गुप्ता जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती संतोष गुप्ता, सचिव महिला हार्पर क्लब बाँदा, ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य में सहयोग किया।

 

कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील सक्सेना, शिव कुमार बड़कू, मोहित पाल,टीवीएस एजेंसी के मैनेजर लालू सिंह,प्रद्युम मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी,रोहित सोनी, निखिल पाल,जीतू तिवारी सहित समस्त टीवीएस स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने राहगीरों को फलाहार एवं शीतल जल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

 

आयोजकों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जरूरतमंद लोगों के लिए पानी एवं राहत सामग्री की व्यवस्था कर मानवता की सेवा में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *