अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा i विश्व शांति, सद्भावना, बंधुत्व और जन जागरण के उद्देश्य के साथ निकाली जा रही अखंड ज्योति कलश यात्रा बड़ोखर तिंदवारा राजकीय मेडिकल कॉलेज वृद्ध आश्रम होते हुए बांदा पहुंची. यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया.
गायत्री शक्तिपीठ के पंडित बृजेश त्रिपाठी ने बताया की अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में गायत्री परिवार के संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा व अखंड दीपक का जन्म शताब्दी वर्ष की तैयारी के लिए पूरे उत्साह के साथ देश भर में ज्योति कलश रथ यात्रा निकाली जा रही है. यह ज्योति कलश रथ विशेष वैदिक कर्मकांड के साथ देश भर के 24 हजार पावन तीर्थ के जल और 98 साल से निरंतर जल रही ज्योति के साथ देश के सभी गांव शहरों में भ्रमण कर रहा है. इसी क्रम में दिव्य ज्योति कलश रथयात्रा शास्त्री नगर के गायत्री शक्तिपीठ पहुंची है.
जहां गायत्री परिवार के श्रीमती राम जानकी श्रीमती सुधा नवीन निगम सुरेश खरे शिवहरी जी सहित शहर के वांशिदों ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान कई स्थानों पर यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया.
