बांदा में 5 लाख 31 हजार लोगों को मिला आयुष्मान का सुरक्षा कवच*

Blog

 

   अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: 3 अप्रैल-*i      लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसको लेकर योगी सरकार लगातार काम कर रही है और सीएम योगी के स्वस्थ उत्तर प्रदेश के संकल्प को बांदा जनपद में नई उड़ान मिली है। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के अभूतपूर्व विस्तार के साथ ही लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बीमारी के भारी-भरकम खर्च से मुक्ति मिल गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के 5.31 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बना दिए गए हैं। जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के सुरक्षा कवच से लैस कर दिया गया है।

*जिले में रिकार्ड संख्या में बने आयुष्मान कार्ड*

योगी सरकार के कड़े निर्देश और प्रशासन की तत्परता से बांदा में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया गया। जिसके क्रम में अब तक 5 लाख 31 हजार से ज्यादा पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ते हुए उनके कार्ड बनाए गए है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार इस सुविधा से वंचित न रहे। जिसका परिणाम है कि आज बांदा का हर पात्र परिवार गंभीर बीमारियों के इलाज की चिंता से मुक्त हो चुका है।

*बुजुर्गों के लिए वय वंदन योजना बनी वरदान*

सरकार ने न केवल सामान्य पात्र परिवारों को बल्कि बुजुर्गों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखा है।जिसके तहत आयुष्मान वय वंदना योजना के जरिए जिले के करीब 24000 बुजुर्गों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। जिससे अब 70 वर्ष से अधिक आयु के इन बुजुर्गों को भी प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। जिससे बुढ़ापे में उन्हें इलाज के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

*जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ सुदृढ़ीकरण*

जिले में सिर्फ आयुष्मान कार्ड ही नहीं बल्कि धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं में भी सुधार हुआ है। जनपद के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ कई निजी अस्पतालों को भी इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है। ताकि मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *