दुआ करो मेरी गर्दन पे सर निकल आये ।इरफान उल्ला ख़ाँ*

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बाँदा- गुरुवार की रात शहर के गूलर नाका स्थित मंसूरी इमाम बाड़े में शहर के जाने माने डाक्टर शेख सऊद उज़ ज़मां सादी भाई की सरपरस्ती में बाँदा के शायरों और कवियों की तरफ से विश्व विख्यात शायर अफ़ज़ल इलाहाबादी के सम्मान में एक एज़ाजी मुशायरे का आयोजन किया गया ।
इस कार्यक्रम में अफ़ज़ल इलाहाबादी के साथ साथ बाँदा के कवियों और शायरों ने भी अपनी अपनी गज़लें और कविताएं सुनाई ।
इस आयोजन में विशेष रूप से बाँदा के उपज़िलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खाँ और अवनी परिधि हॉस्पिटल की डायरेक्टर डाक्टर नीलम सिंह एम एस गायनी गोल्ड मेडलिस्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह मौजूद रहे और कविताएं पढ़ीं ।
सबसे पहले अफ़ज़ल इलाहाबादी को अंग वस्त्र पहनकर और समति चिन्ह दे कर संम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शमीम बांदवी ने की और संचालन नज़रे आलम ने किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत अनवर हमीरपुरी ने नात पढ़ के की इसके बाद युवा कवि अनुराग विश्वकर्मा ने कविता सुनाई अनुराग के बाद तारिक अजीज ने दर्द भरी शायरी पढ़ी,
उन्हीं की दोस्तो मुश्किल में जान होती है ।
घरों में जिनके भी बेटी जवान होती है ।
इसके बाद अनवर हमीरपुरी ने पढ़ा,
किया है अजमे सफर तो मिलेगी मंजिल भी ।
मुसाफ़िरत मेरी मोहताजे रहबरी तो नहीं ।
अफ़ज़ल इलाहाबादी ने कई ग़ज़ले सुनाई उनका शेर था,
जलवए यार इन आँखों मे बसा रखा है ।
हमने कूज़े में समंदर को छुपा रक्खा है ।
तुझसे ही रंगे तग़ज़्ज़ुल है मेरी ग़ज़लों में ।
तेरी आँखों ने मुझे मेरे बना रक्खा है ।
डाक्टर नीलम सिंह ने बेटी की पैदाइश से लेकर उसके पूरे जीवन की गाथा को अपनी एक कविता में पिरो कर सुनाया उनकी इस कविता को लोगों ने खूब सराहा ।
उपज़िलाधिकारी/डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खाँ ने ग़ज़ल सुनाई,
कहीं नहीं है मेरा ज़िक्र सर फरोशों में ।
दुआ करो मेरी गर्दन पे सर निकल आये ।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने भी कविता सुनाई ।
बाँदा के युवा कवि अनिल दिवर्दी ने माँ पर कविता पढ़ी,
न मुझसे ये पूछो की क्या मेरी माँ है ।
है जन्नत कहीं गर तो वो मेरी माँ है ।
मुशायरे की अध्यक्षता कर रहे शमीम बांदवी ने ग़ज़ल पढ़ी,
सजाना है तुझे दुनियाँ, मुझे उनके कसीदों से ।
इसी बाइस अभी छोड़ी नहीं है शायरी मैंने ।
इस एज़ाजी मुशायरे में सैकड़ों श्रोताओं के साथ साथ विशेष रूप से के के गोयल, अहमद मगरिबी, डाक्टर शरीफ, फरीद बाबा,जावेद खान , रिज़वान अली रोटी बैंक, सलमान खान सेवर्स ऑफ लाइफ,अमन यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *