शिव शर्मा की रिपोर्ट
*
मोहला,। स्वतंत्रता दौड़ वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त 2026 को प्रातः 7:30 बजे किया जाएगा।
स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ फौवारा चौक, मोहला से होगा। दौड़ निर्धारित मार्ग से होते हुए दुर्गा चौक, बस स्टैंड एवं मोहला थाना से प्रवेश करते हुए मिनी स्टेडियम, मोहला पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में जिले के युवा, खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता करें तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें।