पुलिस चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा को सम्पत्ति संबंधी अपराध में मिली बडी सफलता 

भैसोदा मण्डी /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)—

भैसोदा मण्डी /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर

पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु दिये गये निर्देशों के तारतम्य में रामसनेही मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं विजय कुमार यादव एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला व चौकी प्रभारी भैसोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव की टीम ने देवनारायण मंदिर बोरदा से चोरी गया मश्रुका 174 ग्राम चांदी कीमती 70 हजार रूपये को बरामद किया जाकर 04 बिधि विरूद्द बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

घटना दिनांक 11.08.2026 को फरियादी फुलचंद पिता बरदा गुर्जर उम्र 56 निवासी बोरदा ने चौकी भैसोदामण्डी पर रिपोर्ट किया कि मैं गाँव के देवनारायण मंदिर में पूजा करता हूँ । कल दिनांक 09.08.2026 को रात्रि 09.00 बजे मैं मंदिर के पट बंद कर घर आ गया था तब मंदिर का सभी सामान व्यवस्थित था किन्तु 10.08.26 को सुबह 08 बजे मेरे पास कारुलाल पिता रामप्रताप गुर्जर निवासी बोरदा का फोन आया और बताया कि देवनारायण मंदिर बोरदा मे रखी लोहे की पेटी में रखा भगवान देवनारायण जी का चांदी का छत्र , चांदी की आरती, चांदी की गाय, चांदी का तिलक व चांदी की चेन नही दिख रही जो कोई अज्ञात व्यक्ति 09 / 10.08.26 की रात्रि में चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर से थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 333/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

यह कि पुलिस चौकी भैसोदामण्डी थाना भानपुरा के द्वारा उक्त रिपोर्ट पर से त्वरित कार्यवाही करते हुए माल मुल्जिम की पतारसी हेतु टीम गठित की गई जो टीम के द्वारा मुखबिर सूचना , सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और कार्यकुशलता के आधार पर मात्र 18 घण्टे के अंदर 04 बिधि विरूद्द बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर चोरी गया मश्रुका चांदी का छत्र , चांदी की आरती, चांदी की गाय, चांदी का तिलक व चांदी की चेन कुल बजनी 174 ग्राम कीमती 70000/- रूपये ( सत्तर हजार रूपये ) का मश्रुका बरामद किया गया ।

जप्त मश्रुका चांदी का छत्र , चांदी की आरती, चांदी की गाय, चांदी का तिलक व चांदी की चेन कुल बजनी

174 ग्राम कीमती 70000/- रूपये ( सत्तर हजार रूपये )

बिधि विरूद्ध बालक – अभिरक्षा में लिये गये 04 बिधि विरूद्ध बालक ।

सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय कुमार बुन्देला, चौकी प्रभारी भैासोदामण्डी उप निरीक्षक धर्मेश यादव व उनि ओंकार सिहं ठाकुर व प्रधान आरक्षक अंतिम गौड व आरक्षक जितेन्द्र का विशेष सराहनीय योगदान रहा ।

फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *