अनिल सक्सेना *बाँदा।* शहर में सड़कों पर खुले घूम रहे निराश्रित गोवंश को लेकर नगर पालिका परिषद ने सख्ती शुरू कर दी है। अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने पशुपालकों से अपने पशुओं को बाड़े अथवा निजी परिसर में सुरक्षित रखने की अपील की है। नगर पालिका की टीम अभियान चलाकर सड़कों, मार्गों, चौराहों और मोहल्लों में खुले घूमते मिले पशुओं को पकड़कर गौशाला में संरक्षित कराएगी। पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की जआपको विशेष जानकारी देते है बतादे की ईओ श्रीचंद्र ने अपने जूनियर अफसरो को आदेश देते हुए कहा की प्रत्येक दशा मे पकड़े गए पशुओं के स्वामियों पर नियमानुसार 500 रुपये जुर्माना लगाए। और इसके साथ ही पशु की खुराक और देखरेख के लिए 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क भी वसूली करें,,और इतना ही नही इसके साथ ही साथ ईओ श्रीचंद्र नगर पालिका ने पशुपालकों से जनहित और पशुहित में पशुओं को खुले में न छोड़ने की अपील भी की है।