प्रोजेक्ट मुस्कान द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय,कोठी में शैक्षणिक सामग्री का वितरण

 

नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन उज्जैन इकाई के सदस्यों का समाज सेवा के लिए संकल्पित संगठन प्रोजेक्ट मुस्कान द्वारा 9 अगस्त 2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय कोठी उज्जैन में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को नोटबुक, पेन, एवं मिठाई का वितरण किया, साथ ही विद्यालय को उनके कार्यालय उपयोग के लिए एक प्रिंटर फोटोकॉपियर भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रोजेक्ट मुस्कान के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना,मार्गदर्शक विजय जैन बंबोरी, रविंद्र जेठवा सचिव अमित श्रीवास्तव एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना वधका द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में प्रदीप सक्सेना ने बताया की पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वेच्छा से समाज सेवा के अभियान में जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रोजेक्ट मुस्कान से जुड़े सदस्यगण सर्व यशवंत परमार, मधुकर कौशिक, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण उपाध्याय, चंद्रभान भामरा,राजेश सक्सेना, वीरेंद्र परमार, बसंत गुप्ता, ए एल भीमे, प्रकाश अमरजी, रामेश्वर डाबी, पुरुषोत्तम राय सिंघानी, तेजस्वी शेटे,मनोहर भगवंशी, जैनुद्दीन उंडासावाला ने विद्यार्थियों को स्टेशनरी, मिठाई वितरण में अपना योगदान दिया। यह जानकारी ओमप्रकाश बटवाल मल्हारगढ ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *