ग्राम पुकारी में बड़ौरा बाबा में मेले का आयोजन कर किया विशाल भण्डारा–

Blog

 

रिपोर्ट- दादू आत्माराम त्रिपाठी
पुकारी– आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत पुकारी में वर्षों पूर्व निर्माण कर्ता सरयू प्रसाद गुप्ता द्वारा रंज नदी के किनारे निर्मित बड़ौरा बाबा स्थान पर वर्षों से चली आ रही परंम्परानुसार दि०13जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक ßचलने वाले भजन कीर्तन एवं रात्रि में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम के साथ आयोजित होने वाले इस मेले में आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर विशाल मेले के साथ साथ भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मौजूद क्षेत्रीय दर्शनार्थियों ने मेले का आनंद उठाने के साथ साथ भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया तथा तरह तरह के साजो सामान से सुसज्जित दुकानों में जमकर खरीददारी की!

 

 


इस मेले के आयोजन कर्ता रतीभान चतुर्वेदी(पूर्व प्रधान) , बाबूलाल उपाध्याय, ओमप्रकाश त्रिपाठी, राममनोहर चतुर्वेदी, रामेश्वर रैक्वार आदि रहे जिसमें शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने में क्षेत्रीय चौकी प्रभारी करतल सुबेदार विन्द के निर्देशन में कां०अमित कुमार एवं कां०योगेन्द्र कुमार द्वारा चाक चौबन्द ब्यवस्था रही जिसके चलते समूचा कार्यक्रम शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *