स्वामी आत्मानंद स्कूल, अंबागढ़ चौकी में शिक्षक की जातिगत टिप्पणी पर बवाल

Blog

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

अम्बागढ़ चौकी ला।     अंबागढ़ चौकी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में एक शिक्षक द्वारा कथित रूप से की गई जातिगत टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे शिक्षा जगत की गरिमा के खिलाफ बताया है।
कुरैशी ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ-प्रदर्शक होता है और ऐसे पद पर रहते हुए जातिगत भाषा का प्रयोग करना न केवल अशोभनीय है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य समानता, भाईचारा और आपसी सम्मान का संदेश देना है, न कि भेदभाव को बढ़ावा देना।
उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और अभिभावकों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *