मिशन सेफ फ्यूचर’’ के तहत स्कूली वाहनों की सघन चैकिंग

Blog

 

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

 

‘     ‘मिशन सेफ फ्यूचर’’ के तहत राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जनपद-जालौन व आनन्द राय कुरील, यात्री/मालकर अधिकारी, जनपद-जालौन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा और परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान विभिन्न क्षेत्रों के मार्गों पर स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए चलाया जा रहा है।
राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा अभियान के दौरान 02 स्कूली वाहनों में परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाये जाने पर उनको कालपी में कब्जा में लेकर उनमें बैठे बच्चों को चौरा के निकट स्कूल में छोड़कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कोतवाली में निरुद्ध किया गया तथा अन्य स्कूली वाहनों के चालान किये गये।
‘‘मिशन सेफ फ्यूचर’’ के तहत यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। समस्त स्कूल प्रबन्धन व वाहन स्वामियों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और परिवहन विभाग द्वारा जारी निर्धारित मानकों (जैसे-जीपीएस, सीसीटीवी, आपातकालीन द्वार, फिटनेस, सर्टिफिकेट और प्रशिक्षित चालक) का शत-प्रतिशत पालन करें। लापरवाही बरतने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
परिवहन विभाग, जनपद-जालौन सभी अभिभावकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहन की सुरक्षा स्थिति और वैध दस्तावेजों की पुष्टि अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *