सेवानिवृत्त शिक्षकों को विधायक भोलाराम साहू ने दी भावभीनी विदाई, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया नमन

Blog

शिव शर्मा की रिपोर्ट

छुरिया। ग्राम चिरचारीकला (गैदाटोला) स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य एम.बी. उर्वशा एवं व्याख्याता अल्का मेहर के आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मुख्य रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने दोनों सेवानिवृत्त शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए समर्पित, अनुकरणीय एवं दीर्घकालीन योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का भी निर्माण करते हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत होता है। उन्होंने दोनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ भी दीं।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा के अध्यक्ष प्रताप धावड़े, सरपंच भारती मंडावी, उपसरपंच अंजनी कुमार शर्मा, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुरपत मंडले, प्रहलाद मिश्रा, सेवानिवृत्त व्याख्याता मिलापदास साहू, संकुल समन्वयक भूषण वाडेकर, व्याख्याता सलामे जी, हिरालाल, अंजू शर्मा, सेवानिवृत्त प्राचार्य पी.एल. नेताम, एम.डी., तामेश्वर, महेन्द्र मेश्राम, सोनी मैडम, गजेन्द्र गुरुजी, कन्नौजे गुरुजी, पुष्पा चुरेन्द्र, बी.डी. वाडेकर, दुर्गेश मालेकर, चतुर राम साहू, आबीद कुरैशी, दीपमाला साहू, शिवकुमार सोनी, प्रताप सिलाता, मानिकलाल देवांगन, जानकी साहू, पूना बंजारे सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, स्कूली छात्र-छात्राएँ, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा कर दोनों शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *