शासकीय योजनाओं , कार्यक्रमों का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की

Blog

 

मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)-– शासन की योजनाओं कार्यक्रमों का गुणवत्ता के साथ शत प्रतिशत क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। जनप्रतिनिधियों, नागरिकों तथा मीडिया प्रतिनिधियों के उपयुक्त सुझावो पर भी अमल करते हुए जिले को उत्तर रोटर प्रगति की ओर अग्रसर करेंगे, यह बात जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने मंदसौर में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील अहमद खान, एसडीएम शुभम पाटीदार तथा पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि नागरिक समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंदसौर जिले में पूर्व से ही सुशासित विकास परिलक्षित हो रहा है। पूर्ण प्रयास रहेगा की विभिन्न क्षेत्रों में जहां आगे और विकास की बेहतर संभावना है उनकी समीक्षा करते हुए उन क्षेत्रों में विकास के नए सोपानों को स्पर्श किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, जल स्रोत प्रबंधन, पर्यटन, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था आदि बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। अन्य प्राथमिकता के क्षेत्र भी सम्मिलित रहेंगे। मंदसौर जिले में उत्तरोत्तर विकास की अपार संभावना हैं। आगामी सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत जिले में भी कार्य किए जा रहे हैं। जिले के पर्यटन विकास को भी नवीन आयाम दिए जाएंगे।
इस अवसर पर पत्रकार वार्ता में उपस्थित पत्रकारों ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने पत्रकारों के सुझावो का स्वागत करते हुए समीक्षा करके अमल की बात कही, कलेक्टर द्वारा राज्य शासन के महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के आगामी दिनों जिले में क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी इसके अलावा कलेक्टर द्वारा विभिन्न नागरिक समस्याओं के निराकरण, स्कूलों, अस्पतालों आदि के निरीक्षण, शहरी क्षेत्र में जल संरचनाओं के विकास शहरी मास्टर प्लान की पुनः समीक्षा को भी अपनी प्राथमिकता मैं बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *