*श्री शिव महापुराण कथा में विधायक भोलाराम साहू हुए शामिल, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना*

Blog

व् शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव।
विधानसभा खुज्जी क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड छुरिया के ग्राम आमगांव में दिनांक 08 जनवरी 2025 को श्री शिव महापुराण कथा का भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन का आयोजन मिलाप दास साहू, अध्यक्ष तहसील साहू समाज कुमर्दा एवं उनके परिवार द्वारा किया गया।
कथा स्थल पर माननीय लोकप्रिय विधायक श्री भोलाराम साहू जी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कथा वाचक पं. मुकुंद कृष्ण महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शिव महापुराण कथा मानव जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करती है तथा समाज में धर्म, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, गिरधारीलाल साहू (कार्यकारिणी सदस्य, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुमर्दा), शरद चन्द्राकर, डुमेश्वर साहू (कोषाध्यक्ष, तहसील साहू समाज कुमर्दा) सहित साहू समाज के पदाधिकारी, आयोजनकर्ता परिवार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *