थाना प्रभारियों का फेरबदल, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

Blog

 

 

रिपोर्ट सोनू करवरिया

 

नरैनी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तहसील क्षेत्र के कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के तहत कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह को स्थानांतरित कर तिंदवारी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पैलानी से आए सुखराम सिंह को कालिंजर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी राम मोहन रॉय को स्थानांतरित कर बिसंडा थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में तिंदवारी थाने की कमान संभाल रहे सुरेश सैनी को गिरवा थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। नरैनी कोतवाली की बागडोर अब संदीप तिवारी के हाथों में होगी।

गौरतलब है कि नरैनी और कालिंजर के पूर्व प्रभारियों ने एक वर्ष से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देते हुए क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नए प्रभारियों के आने से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पुलिसिंग और अधिक सशक्त होगी तथा कानून-व्यवस्था और बेहतर बनेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *