अलौकिक,अद्वितीय और भक्तिमय हनुमंत कथा का होगा भव्य आयोजन

Blog

 

  ज्ञानचंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

बांदा। संवाददाता बागेश्वर धाम की कृपा से पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से चित्रकूट धाम मंडल मुख्यालय बांदा के मवई बाई पास चौराहे के पास स्थित लगभग 100 बीघे से भी ज्यादा बड़े मैदान में पांच दिवसीय हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन 16 से 20 जनवरी 2026 तक होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस अलौकिक अद्वितीय और भक्तिमय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार में उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों से राम भक्तों का आगमन होगा। बागेश्वर धाम सरकार की लोकप्रियता देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चरम पर है। बागेश्वर धाम सरकार की कृपा से भक्तों के सभी बिगड़े काम बनते हैं तथा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी कर रही हैं। पांच दिवसीय हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के आयोजन से पहले 15 जनवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

इस कलश यात्रा के लिए भक्तों का एकत्रीकरण शहर के रामलीला मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है। कलश यात्रा यहीं से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राइफल क्लब मैदान में समाप्त हो जाएगी।
बांदा प्रेस ट्रस्ट के संगठन प्रमुख अनिल सिंह गौतम सहित जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, जिला महासचिव अंशू गुप्ता और जिला कार्यकारिणी सदस्य रणधीर सिंह ने कथा स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह एवं यातायात प्रभारी संजय मिश्रा से भीड़ के आवागमन संबंधी जानकारी ली। बांदा प्रेस ट्रस्ट के संगठन प्रमुख अनिल सिंह गौतम ने कहा कि प्रस्तावित भारी भीड़ के कारण भक्तों/ श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करने के दौरान आने और जाने के कोई असुविधा ना होने का आग्रह किया। बांदा प्रेस ट्रस्ट समस्त श्रद्धालुओं से अपील करता है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अलौकिक अद्वितीय एवं मंगलमय कथा का श्रवण करें तथा अपना जीवन धन्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *