हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से आयोजित हुआश्रीकृष्ण जलविहार एवं नागनाथन लीलामंचन कार्यक्रम–

Blog

 

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार

करतल– बांदा जनपद के ब्लॉक नरैनी अंतर्गत ग्राम पंचायत नहरी में वर्षों से चली आ रही परम्परा के अनुसार स्थानीय ग्राम प्रधान श्रीमती-चन्द्र कली एवं मेला कमेटी द्वारा दो दिवसीय जिसमें आजश्रीकृष्ण जलविहार एवं नागनाथन लीला तथा दूसरे दिन विराट दंगल आदि काआयोजन किया गया है जिसमें मेला कमेटी द्वारा विशिष्ट अतिथि के तौरपर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ओममणी वर्मा आमंत्रित रहीं इस भव्य कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ढोल नगाड़ों के बीच भक्तों द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण की विमानों में सजाई गयी भव्य झांकियों की शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ सभी भक्तों द्वारा ढोलक एवं मजीरे की थाप पर गाये जा रहे पारंपरिक भजनों के साथ समूचे ग्राम में निकाली गयी इसके तदुपरान्त भक्तों द्वारा शोभायात्रा में शामिल सभी विमानों को स्थानीय झिरिया तालाब पहुंचकर भगवान् श्रीकृष्ण जल विहार एवं नागनाथन कार्यक्रम का अद्भुत मंचन बाल कलाकारों द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम के दौरान दूर- दूर से आये सैकड़ों दुकानदारों द्वारा खाने पीने की सामग्रियों से लेकर दैनिक उपयोग की तरह तरह की वस्तुओं से सजाई गयी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की इसके साथ साथ रात्रि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रामलीला मंचन तथा नाटक, नौटंकी आदि शामिल रहे जबकि कल मेला कमेटी द्वारा विराट दंगल का आयोजन किया जायेगा जिसमें नामी गिरामी पहलवानों द्वारा अद्भुत कुश्तियों का प्रदर्शन होगा !इस कार्यक्रम में शान्ति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु करतल चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ब्यवस्था चाक चौबंद रही जिससे सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *