उरई ।
उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं जिला प्रशासन, जालौन के संयुक्त तत्वावधान में **दो दिवसीय महिला आल्हा गायन महोत्सव** का भव्य समापन आज मुक्ताकाशी मंच, टाउन हाल, उरई में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन **जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन **डॉ. घनश्याम अनुरागी,माननीय विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी**, विधान परिषद सदस्य **श्रीमती रमा निरंजन, माननीय जलशक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश प्रतिनिधि श्री अरविंद चौहान** ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि **आल्हा गायन जैसी वीर रस की परंपराएँ नारी शक्ति की भूमिका को और भी सशक्त बनाती हैं।** महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आल्हा गायन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम स्थल वीरता के गीतों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुईं कलाकार- * **संजना (महोबा)**, * **शालिनी यादव (उन्नाव)**, **अंजलि सिंह (काजल सिंह, रायबरेली)**, *जानकी देवी (रायबरेली)* रहे।
सभी कलाकारों ने अपने दमदार गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के निदेशक **श्री अतुल द्विवेदी** तथा *जिलाधिकारी श्रीराजेश कुमार पाण्डेय* ने बताया कि ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और महिला कलाकारों को मंच प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
जिला प्रशासन जालौन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने कलाकारों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
