अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
यूपीसीए के सत्र 2025/26 के जिले स्तर के ट्रायल मंगलवार दिनांक 17 मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम बाँदा में प्रातः 9 बजे से शुरू होंगे। 17 मार्च को अंडर 16 एवं 18 मार्च को अंडर 19 के ट्रायल होंगे इस ट्रायल में वही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे जिन खिलाड़ियों ने यूपीसीए में अपना रजिस्ट्रेशन कराया होगा। सभी खिलाड़ियों को अपने खेल किट और खेल ड्रेस में ही ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति होगी यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बाँदा के सचिव श्री वासिफ जमा खा ने दी। ये सिलेक्शन ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम क्रिकेट प्रशिक्षक शिवप्रताप सिंह के देख रेख में आयोजित होंगे
