*राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर हुआ*

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

 

बांदा,i        प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी०डि०), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा श्रीमती अर्पिता सिंह-प्रथम के अनुसार आज दिनांक 14-03-2026 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाह्य न्यायालय अतर्रा / बबेरु/नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भमाननीय जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उ‌द्घाटन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 1,19,814 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमे कुल मु० 9,33,612/- अर्थदण्ड वसूल किया गया।

श्रीमती अल्पना-जनपद न्यायाधीश, बांदा द्वारा सिविल व क्रिमिनल के 14 वाद निस्तारित करते हुये रु० 1000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री संजीव कुमार सिंह-प्रथम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 52 वाद निस्तारित करते हुए रु० 1,54,60,000/ बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। श्री प्रदीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बांदा द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित कुल 59 वाद निस्तारित किये गये एवं प्री-लिटिगेशन के 02 वाद निस्तारित किये गये।

डा० विकास श्रीवास्तव प्रथम अपर जिला जज बांदा द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित करते हुए रु० 124110/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री गगन कुमार भारती-अपर जिला जज (एस. सी.एस. टी.) बांदा द्वारा कुल 5 वाद निस्तारित किये गये। श्री छोटेलाल यादव अपर जिला जज (द०प्र०क्षे०) बांदा द्वारा कुल 05 वाद निस्तारित किये गये। श्री श्रीपाल सिंह-विशेष न्यायाधीश (ई०सी०एक्ट०) बांदा द्वारा विद्युत्त अधिनियम से संबंधित कुल 32 वाद निस्तारित करते हुये मु० 669957/ अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। साथ ही विद्युत के 5000 वाद प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये गये। श्रीमती अर्पिता सिंह, सिविल जज (सी०डि०) द्वारा उत्तराधिकार के 09 वाद निस्तारित करते हुए रुपया 7271098/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्रीमान प्रफुल्ल कुमार चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा एम०वी० एक्ट के सर्वाधिक 3000 वाद निस्तारित करते हुये मु० 200000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री दिव्यकान्त सिंह राठौर-अपर सी० जे०एम० रेलवे बांदा द्वारा 531 वाद निस्तारित करते हुये मु0 559655/- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। सुश्री अर्पिता साहू-सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा उत्तराधिकार के 39 वाद निस्तारित करते हुए मु० 2082812/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्री शिवशक्ति हर्ष वर्धन अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा कुल 03 वाद सुलह-समझौते के माध्यम् से निस्तारित किये गये। श्री पवन सिंह तोमर, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि० / एफ०टी०सी०-1) द्वारा 07 वाद निस्तारित किये गये। श्री सुधांशु दास, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०/एफ०टी०सी०) बांदा द्वारा 12 वाद निस्तारित करते हुये 13,94,513/- एन०आई० एक्ट प्रतिकर की धनराशि दिलायी गयी। श्री मुनि कुमार, सिविल जज जु०डि०-अतर्रा द्वारा 07 वाद निस्तारित कर मु० 14750/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधिकारी नरैनी द्वारा 03 वाद निस्तारित कर मु० 1500/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा 04 लघु वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित कुल 06 वाद निस्तारित करते हुये मु० 14,44,384/ पीड़ित पक्ष को दिलाया गया। श्री सत्यवीर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बांदा द्वारा 06 लघु वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित कुल 06 वाद निस्तारित करते हुये मु० 15,33,385/- पीड़ित पक्ष को दिलाया गया।

सदस्य स्थायी लोक अदालत, बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित किये गयें। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 80594 वाद निस्तारित किये गये। उपभोक्ता फोरम द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित किये गये। पुलिस विभाग द्वारा, आर०टी०ओ० बांदा द्वारा व अन्य विभागों द्वारा कुल 33644 वाद निस्तारित किये गये।

बैंक द्वारा कुल 1743 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 27.52,00,000/- रुपये कर्जदारों से वसूल किये गये तथा बी०एस०एन०एल० द्वारा 24 वाद निस्तारित करते हुए मु० रु0 12297/- वसूला गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, श्री विमल कुमार सिंह-अध्यक्ष व सचिव श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला अधिवक्ता संघ के साथ श्री रवि शंकर, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक तथा श्री भारत भूषण वर्मा-न्यायालय प्रबन्धक, श्री प्रेम कुमार केन्द्रीय नाजिर, श्री सीमित्र श्रीवास्तव, श्री रामनरेश यादव एवं श्री राशिद अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण द्वारा सजीव पौधा भेटकर माननीय जिला जज महोदय व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

साथ ही जनपद न्यायालय परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती अल्पना, श्री विमल कुमार सिंह-अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, श्रीमान चन्द्रपाल अपर जिला जज, डा० विकास श्रीवास्तव अपर जिला जज, श्रीमान गगन कुमार भारती-अपर जिला जज, श्री छोटेलाल यादव-अपर जिला जज, श्री प्रदीप कुमार मिश्रा-विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, श्री श्रीपाल सिंह अपर जिला जज द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *