सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
*कोंच। विकास खंड कार्यालय कोंच में स्थानीय भूमि विकास बैंक शाखा कोंच का निर्वाचन अधिकृत निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित उपाध्याय ने अपने पार्टी नेताओ के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनावी प्रक्रिया दस बजे से शुरू हुई जो तीन बजे शाम तक चली जिसमें अमित उपाध्याय पुत्र घनश्याम दास निवासी मोहल्ला सुभाष नगर कोंच को अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित नगर पालिका परिषद कोंच के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष सुनील लोहिया नरेश वर्मा भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक जिला महामंत्री राजीव निरंजन वर्द विनोद सिंह गुर्जर अवध यादव बादाम सिंह कुशवाहा बाबूराम पाल अशोक गुर्जर ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह पटेल शीलू पडरी , नरेंद्र पांचाल ओपी कुशवाहा महेंद्र सोनी लला प्रदीप वर्मा सुनील शर्मा सुनील कांत सहित तमाम पार्टी नेता मौजूद रहे।
