महिला आयोग की मा. अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, 04 दिसंबर को करेंगी जनपद भ्रमण 

Blog

       सनत कुमार बुधौलिया के साथ मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

उरई।  उत्तर प्रदेश  राज्य महिला  आयोग की मा. अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान 04 दिसंबर 2025 को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगी।अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे प्रातः 10:00 बजे जिला महिला चिकित्सालय उरई पहुँचेगी, जहाँ गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगी। इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे मा. अध्यक्ष विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी तथा जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर आवश्यक निर्देश प्रदान करेंगी। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद स्तरीय समस्त संबंधित विभागों को बैठक में आवश्यक अभिलेखों एवं प्रगति विवरण के साथ उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *