सरकार आपके द्वार’ की पहल को मिला जनसहभागिता का संबल, वासडी में लगा सेवा सेतु अभियान शिविर*

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला 1 अक्टूबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण के उद्देश्य से ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत वासडी में सेवा सेतु अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को शासन की योजनाओं, सेवाओं एवं हितग्राहीमूलक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला श्रीमती गैंद कुंवर ठाकुर, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप वर्मा, कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों ने
ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाकर उनका वास्तविक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए समस्याओं के समाधान की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। वहीं आम नागरिकों से मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री तथा योजना लाभ, स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

*क्रमांक-10/1 आर्य —*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *