मंदसौर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– दो लोगों की जान बचाकर मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले हमारे अफजलपुर व मंदसौर के सुभाष जैन वकील के सुपुत्र राघव जैन को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के गरिमामय आयोजन मे सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंंह एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिना द्वारा प्रमाण पत्र के साथ राघव जैन को सम्मानित किया गया।
राघव जैन की बहादुरी और मानवता पर पूरे जिले को गर्व है।सभी इष्ट मित्र व परिवार ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाऐ दी ।