इंस्पेक्टर राजेश चंद्र मिश्रा को मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा। पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंस्पेक्टर राजेश चंद्र मिश्रा को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके सेवा अभिलेख में दर्ज उत्कृष्ट कार्यों और विभागीय दायित्वों के प्रति समर्पण के आधार पर प्रदान किया गया।

इंस्पेक्टर राजेश चंद्र मिश्रा चित्रकूट धाम परिक्षेत्र-बांदा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बांदा जनपद मुख्यालय में उन्होंने *कोतवाली नगर में इंस्पेक्टर क्राइम, प्रभारी यातायात, प्रभारी 112 डायल तथा प्रभारी साइबर थाना* जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। वर्तमान में वह एटीएस लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अपने विभिन्न दायित्वों के दौरान इंस्पेक्टर राजेश चंद्र मिश्रा ने पुलिसिंग में तत्परता, जनसेवा की भावना और जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। उनके कार्यों और सेवा भावना को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने इंस्पेक्टर राजेश चंद्र मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके साथ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *