अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को डी० आर० पब्लिक इण्टर कॉलेज बांदा के प्रांगण में गांधी जयन्ती, एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी, एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री पीयूष द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के चेयरमैन श्री चंद्रमौली भारद्वाज एवं श्रीमती श्रुति भारद्वाज ने विद्यालय के संस्थापक की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समस्त स्टाफ को विद्यालय के संस्थापक के आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्री दिलीप सविता, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं रामकिशन सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों एवं स्टाफ का धन्यवाद दिया।