*सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत  गाँधी जयन्ती  के अवसर पर 05 किमी० बालक एवं 03 किमी० बालिका वर्ग में पैदलचाल प्रतियोगिता का  आयोजन

 

    बृजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 02 अक्टूबर 2026 गाँधी जयन्ती एवं लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती के पावन सुअवसर पर जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में प्रातः 9.30 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई में 05 किमी० बालक एवं 03 किमी० बालिकावर्ग में जिला स्तरीय पैदलचाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय विद्यालयों के 74 पुरूष एवं 30 महिला कुल 104 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया जिसका शुभारम्भ संदीप गहोई एवं डा० अखिलेश कुमार चिकित्सा अधिकारी उरई संयुक्त करकमलो द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। प्रतियोगिता के विजयी पुरूष एवं महिलाओं को सचिन गेरा जिला युवा अधिकारी माई भारत उरई एवं सत्यनारायण शुक्ला समाजसेवी के संयुक्त करकमलो द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये। निर्णायक की भूमिक महेन्द्रनाथ पटेल, मिथलेश सिंह, ममता स्वर्णकार, राजेन्द्र कुमार पाल मुकेश भारतीया, सुरिन्दर कौर, कु० पूजा, दिव्यांश सेंगर आदि ने निभायी। खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी उरई ने किया।
इस अवसर पर माता प्रसाद शाक्यवार, मानसिंह, राजीव शर्मा, युद्धबीर कन्थरिया, बीरेन्द्र सिंह यादव, राजेश कुमार आदि गणमान्य नागरिक एवं खिलाडी उपस्थित रहे।
अन्त में क्रीड़ाधिकारी उरई द्वारा आये हुए आगुन्तको का आभार व्यक्त कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
जिला स्तरीय पैदलचाल / रेस प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत् रहा जिसमे 05 कि०मी०पैदलचाल / रेस प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में- कैशव कालपी प्रथम, अभिषेक करमेर रोड उरई द्वितीय एवं सौरभ कालपी तृतीय स्थान पर रहे संतावना हेतु रामकृष्ण चतुर्थ, इन्द्रेश कुलश्रेष्ठ पंचम एवं दुर्गेश षष्ट्म स्थान पर रहे।
03 कि०मी० पैदल चाल महिला वर्ग में- कु० रवीना ग्राम इकलासपुरा प्रथम, दीपिका नया पटेल नगर उरई द्वितीय, आलिया नया पटेल नगर उरई तृतीय स्थान पर रही संतावना हेतु रिया चतुर्थ, नव्या यादव पंचम एवं आकंक्षा षष्ट्म स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *