उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

Blog

 

घवेन्द्र शर्मा उरई (जालौन)। शहर के एक बड़े होटल में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भर से आए व्यापारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सभापति कु मानवेन्द्र सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद चतुर्वेदी विधायक एवं गौरी शंकर वर्मा विधायक मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री दिलीप सेठ द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश के 52 जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर व्यापार से जुड़ी जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।वक्ताओं ने व्यापारियों के सर्वांगीण विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भागीदारी और व्यापारिक सुगमता पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जीएसटी की जटिल प्रक्रिया, ऑनलाइन व्यापार से पारंपरिक व्यापारियों को हो रही कठिनाइयां, मंडी शुल्क, वन नेशन–वन टैक्स व्यवस्था, लघु उद्योग लगाने में अधिकारियों द्वारा अपनाई जा रही बंद खिड़की प्रणाली, तथा दुकान और मकान के करों में की जा रही बेतहाशा वृद्धि जैसी समस्याएं व्यापारियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनी हुई हैं।

इन सभी मुद्दों को लेकर एक विस्तृत एजेंडा तैयार कर प्रदेश स्तर का व्यापारी प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर सक्रिय भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वागत अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से अरुण त्रिपाठी उर्फ लल्ला महाराज (जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल), अनिल बहुगुणा, हरिओम बाजपेई, शशि सोमेंद्र सिंह, अरुण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नवाज़ ख़ान (जिला मीडिया प्रभारी), राघवेन्द्र गुप्ता, अजय सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, विनय गुर्जर, जितेंद्र यादव, श्रद्धा सेंगर, सीमा सिंह, स्वर्णलता सेठ, मो. साजिद, अब्दुल हक, बृजकिशोर गुप्ता, दीपक दीक्षित, राजू सरदार, सोनू सुनार, माता प्रसाद, दिनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *