अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी, श्रीनाथ विहार चिल्ला रोड बाँदा की बालिकाओं ने दोनों वर्गों में हासिल किया प्रथम स्थान
बांदा। जिला खेल अधिकारी कार्यालय, बांदा द्वारा आयोजित “बांदा मिनी ओलंपिक 2026” के अंतर्गत बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जिला सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा की देखरेख में सम्पन्न हुई। जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग में विभिन्न विद्यालयों एवं स्टेडियम की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी (BPMA), भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज (BPMIC), EuroKids BPMA, तथागत ज्ञानस्थली, बांदा स्टेडियम-A एवं बांदा स्टेडियम-B की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
सीनियर बालिका वर्ग: BPMA प्रथम (15 अंक), BPMIC उपविजेता (12 अंक); EuroKids BPMA एवं तथागत ज्ञानस्थली सेमीफाइनलिस्ट रहे।
जूनियर बालिका वर्ग: BPMA ने 9 अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग: बांदा-A प्रथम (15 अंक), बांदा-B उपविजेता (12 अंक); BPMA एवं BPMIC सेमीफाइनलिस्ट रहे।
जूनियर बालक वर्ग: बांदा टीम ने 15–4 से जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रकार भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी की बालिका टीमों ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय के लिए दोहरी सफलता अर्जित की। वहीं बालक वर्ग में बांदा की टीमों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य कोच अर्पित के साथ वेद प्रकाश, तौफीक एवं पुलकित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर रमेंद्र शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल, महेश,ओलपिंक संघ मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, कमल यादव,महेश साहिल उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
जिला सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुशवाहा ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मिनी ओलंपिक जैसे आयोजन जिले के खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि BPMA में शिक्षा के साथ नियमित खेल प्रशिक्षण और अधिक से अधिक खेलों में विद्यार्थियों की भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।