सपेरा समुदाय के परिवारों को एमिटी यूनिवर्सिटी से प्राप्त चादरें वितरित

Blog

         सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

लखनऊ – मानवाधिकार जनसेवा परिषद के द्वारा रायबरेली रोड स्थित् किसान पथ के पास ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अभावग्रस्त सपेरा परिवारों को एमिटी यूनिवर्सिटी से प्राप्त चादरें वितरित की गईं। संघ परिवार से जुड़े गगन शर्मा ने मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा को बताया कि अभावग्रस्त सपेरा परिवार रायबरेली रोड स्थित् कल्ली पश्चिम में रहते हैं। यह सेवा कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर सपेरा समुदाय के परिवारों के बच्चों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
लखनऊ के बाहरी क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर घुमन्तू परिवार रहते हैं, जिन्हें सामाजिक संस्थाओं द्वारा दी जाने वाली सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद प्रति वर्ष गरीब परिवारों को वस्त्र आदि वितरित करता रहता है। मानवाधिकार जनसेवा परिषद द्वारा इस वर्ष टेल्को फैक्ट्री के पास रहने वाले घुमन्तू परिवारों को जाड़े के ऊनी वस्त्र वितरित किए गये थे।
इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, संघ परिवार से जुड़े गगन शर्मा व देवेन्द्र अस्थाना, रेखा शर्मा, आशा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *