अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा सडक सुरक्षा माह का दूसरा फेज दिनाक 01.02.2026 से 28.02.2026 तक मनाया जा रहा है। आज दिनाक 06.02.2025 को श्री के०डी० सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) झाँसी द्वारा सम्भागीय परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीटबेल्ट- हेलमेट के चालान किये जाने के निर्देश दिये गये
श्री के०डी० सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) झाँसी द्वारा दिये गये उक्त निर्देश के अनुपालन में आज दिनांक 06.02.2025 महाराणा प्रताप चौक पर बिना हेलमेट / सीटबेल्ट लगाये वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरूद्ध श्री सौरभ कुमार सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री उदयवीर सिंह सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), श्री श्यामलाल सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी एवं श्री वीरेन्द्र नाथ राजभर यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा समस्त प्रवर्तन स्टॉफ के साथ संयुक्त रूप से सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 190 वाहनों का बिना हेलमेट, 30 वाहनों का बिना सीटबेल्ट, 10 वाहनों का वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, 16 वाहनों का रांग साइड के अभियोग में चालान किया गया तथा वाहन चालकों को हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, ओवरस्पीडिंग न करने, स्टट न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, रांग साइड में वाहन न चलाने हेतु तथा अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न देने हेतु जागरूक किया गया।
