*पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में “नशा मुक्त युवा” पर हुई सार्थक चर्चा*

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा।।      मेरा युवा भारत, बाँदा ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) *राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, बबेरू, ब्लॉक-बबेरू, जनपद बाँदा (उ.प्र.) के तत्वाधान में पड़ोस युवा संसद 2026-27* का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय *”विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा”* रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ बी. पी. वर्मा (पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), विशिष्ट अतिथि उमाशंकर यादव (प्रधानाचार्य) उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “मेरा युवा भारत बाँदा के द्वारा पड़ोस युवा संसद के विषय पर सामाजिक चेतना व बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए जीवन मूल्यों से परिचित कराना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है।
जिला युवा अधिकारी श्री श्रेयांश राय जी ने कहा कि “इस कार्यक्रम के माध्यम से योग के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया। ‘स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है’ इस कथन को सार्थक करते हुए नशे के दुष्प्रभाव के प्रति भी छात्रों को अवगत कराया गया।”
कार्यक्रम में नशा मुक्ति एवं सहज योग के माध्यम से चित की एकाग्रता के द्वारा ध्यान से अध्ययन करने के लिए एकाग्रता मजबूत और दृढ़ होता । युवाओं ने नशा मुक्त फॉर विकसित भारत पर प्रश्नोत्तर, भाषण और संकल्प लिया। सभी युवाओं ने प्रतिज्ञा ली कि “हम स्वयं कभी नशा नहीं करेंगे और अपने पड़ोस को नशा मुक्त बनाएंगे।”कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक मान सिंह ने किया।
इस अवसर पर *श्री अमित कुमार (प्रवक्ता भूगोल), श्री अभय पांडे , श्री विवेक कुमार, श्रीमती आशा सिंह, सहज योग नारी शक्ति कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजली सिंह युवा शक्ति महिला ,* सहित लगभग 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समापन पर मेरा युवा भारत के एकाउंट सहायक रवि अवस्थी एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव, राजेश कुमार उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *